बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस थाने में दर्ज हुआ पुलिस से दुर्व्यवहार का केस

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस थाने में दर्ज हुआ पुलिस से दुर्व्यवहार का केस

PATNA : मोदी सरकार में मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अश्विनी चौबे पर नया भोजपुर पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी ने उनके खिलाफ डुमराव थाने में दुर्व्यवहार और गलत ढंग से बातचीत करने का केस दर्ज कराया है। बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक डुमराव में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर सनहा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को मंत्री अश्विनी चौबे के जनता दरबार में भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण दुबे ने शिकायत की थी कि उनका नाम भोजपुर पुलिस ने गुंडा रजिस्टर में दर्ज कर लिया है। लक्ष्मण दुबे की इस शिकायत के बाद केन्द्रीय मंत्री ने ओपी प्रभारी राजीव रंजन को बुलाकर लोगों के सामने खड़ी खोटी सुनाई थी।  

मंत्री का ओपी प्रभारी को खड़ी खोटी सुनाने की पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला दर्ज हुआ है।  वीडियो में अश्विनी चौबे अधिकारी को कह रहे हैं की धरना प्रदर्शन राजनीतिक पार्टियों के दल से जुड़े कार्यकर्ताओं का अधिकार है इसके लिए भी किसी भी दल के कार्यकर्ता को गुंडा रजिस्टर में नाम नहीं जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि उन्होंने यहां तक कहा कि तुम्हारा करियर खराब करा देंगे। 

रोहित की रिपोर्ट

Suggested News