बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बुरे फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, महाभियोग लाने का रास्ता हुआ साफ

बड़ी खबर : बुरे फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, महाभियोग लाने का रास्ता हुआ साफ

NEWS4NATION DESK : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का रास्ता साफ हो गया है। उनके खिलाफ महाभियोग लाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। यह प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव में पास हुआ है।अमेरिकी इतिहास में ट्रंप तीसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ महाभियोग आया।

ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए बुधवार को ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित मतदान हुआ। डेमोक्रेटिक-बहुमत वाले सदन में इस मामले को लेकर 230 में  से 197 वोट पक्ष में पड़े।

अधिकतर सांसदों ने दोनों आर्टिकल पर यानी सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस के काम में बाधा पहुंचाने पर महाभियोग चलाए जाने के पक्ष में मतदान किया। 

ट्रंप पर उच्च अपराधों और दुष्कर्म के आरोपों के अलावा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति को दो डेमोक्रेट नेताओं के खिलाफ जांच के लिए दबाव डालने के आरोप हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने ऊपर लगे हर आरोप को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि 2020 के चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर किया जा सके।

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी को एक पत्र लिख कर उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया रोकने को कहा था।ट्रंप ने पेलोसी को लिखे एक पत्र में कहा था कि महाभियोग डेमोक्रेट सांसदों के शक्ति के अप्रत्याशित एवं असंवैधानिक दुरुपयोग को दर्शाता है। अमेरिकी विधायी इतिहास की लगभग ढाई शताब्दी में कभी ऐसा नहीं हुआ।

Suggested News