बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शपथ ग्रहण से पहले कई मंत्रियों के इस्तीफे की खबर

बड़ी खबर : योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शपथ ग्रहण से पहले कई मंत्रियों के इस्तीफे की खबर

NEWS4NATION DESK : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पहला विस्तार आज बुधवार 21 अगस्त को राजभवन में होगा। शपथ ग्रहण समारोह 11:00 बजे होगा, इसके लिए राजभवन की तरफ से अधिकृत निमंत्रण पत्र जारी कर दिया गया है। 

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सबसे पहले प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का योगी कैबिनेट से इस्तीफा दिए जाने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने  बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के कारण ये फैसला किया है। 

वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक राजेश अग्रवाल के बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल, मुकुट बिहारी वर्मा, अर्चना पांडेय, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।  हालांकि इस्तीफे की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
 
 इस बीच लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की अहम समन्वय बैठक जारी है।  बैठक मेंसंघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और कृष्ण गोपाल मौजूद हैं। वहीं सरकार की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ, डॉ दिनेश शर्मा और बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, संगठन महामंत्री सुनील बंसल बैठक में मौजूद हैं।  

बताया जा रहा है कि इस समन्वय बैठक में योगी सरकार के मंत्रियों के काम-काज पर चर्चा भी होनी है।  वहीं मंत्रिमंडल से शामिल और बाहर होने वाले मंत्रियों के नामों  पर अंतिम मुहर लग सकती है। 

Suggested News