बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सासाराम में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर : सासाराम में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sasaram : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई है। घटना में गंभीर रुप से युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया निवासी सुनिल कुमार युवक को आज सुबह अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। 

वहीं घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक सुनिल का भाई आपराधिक चरित्र का है और पिछले दिनों जेल से बाहर आया है।  

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की। बताया जा रहा है कि घायल युवक ने पुलिस को आरोपियों की पहचान बताई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News