बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा सियासी उलटफेर: 2 मुख्यमंत्री के बाद अब राज्यपाल ने भी छोड़ी उत्तराखंड की गद्दी, महामहिम कौ सौंपा इस्तीफा...

बड़ा सियासी उलटफेर: 2 मुख्यमंत्री के बाद अब राज्यपाल ने भी छोड़ी उत्तराखंड की गद्दी, महामहिम कौ सौंपा इस्तीफा...

N4N DESK: इस वक्त के सबसे बड़े सियासी उलटफेर की खबर उत्तराखंड से आ रही है, जहां की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले ही नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से बेबी रानी मौर्य ने मुलाकात की थी। जिसके पश्चात बुधवार को उन्होंने अपना इस्तीफा महामहिम को सौंप दिया।

राज्यपाल के इस्तीफे के बाद से इस खबर ने जोर पकड़ लिया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। यानी कि, बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शामिल हो सकती हैं। पहले यह महज अटकलें थीं, मगर उनके इस्तीफे के बाद से इस खबरों को ज्यादा बल दिया जा रहा है। विदित हो कि उत्तराखंड की सियासत पल-पल बदलती रहती है। पिछले कुछ महीनों में जहां इस राज्य ने दो बार मुख्यमंत्री को बदलते देख लिया। वहीं अब वहां की राज्यपाल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर रह चुकी हैं। उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर वो तीन साल पूरे कर चुकी हैं। बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उनके इस्तीफे के बाद से ही नए नए नाम भी सामने आने लगे हैं, जिन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया जा सकता है। हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। महिलाओं को राजभवन से जो बेहतर सहयोग किया जा सकता है उसके लिए आगे भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।

Suggested News