बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी राहत! 27 मई को केरल में मानसून देगा दस्तक, बिहार में इस तारीख तक पहुंचने की संभावना

बड़ी राहत! 27 मई को केरल में मानसून देगा दस्तक, बिहार में इस तारीख तक पहुंचने की संभावना

PATNA : 46 डिग्री तापमान से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी राहत देनेवाली भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार भारत में इसी माह मानसून दस्तक दे सकता है। विभाग के अनुसार आगामी 27 मई को मानसून केरल पहुंचेगा। यह सामान्य से चार दिन पहले है। वहीं  बिहार के लोगों को मानसून के लिए आगामी 12 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है।  

अंडमान में कल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने यह अनुमान जाहिर किया है। अंडमान-निकोबार में सामान्य रूप से मानसून 22 मई को दस्तक देता है, लेकिन इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि वह 15 मई को ही पहुंच जाएगा। इस वर्ष मानसून के सामान्य (99%) रहने का अनुमान है।


12 जून को बिहार में मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के झारखंड से होते हुए 12 से 17 जून तक बिहार पहुंचने की संभावना है। बिहार में मानसून का प्रवेश जमुई और पूर्णिया से होने के आसार है। पूर्वानुमान के मुताबिक पटना में मानसून 20 तक पहुंचने के आसार है। 

15 दिन में बदलेगा हवा का रूख

मौसम विभाग के मुताबिक पटना, गया, नवादा, नालंदा सहित 19 जिलों में 15 दिनों के बाद हवाओं के रुख में बदलाव हुआ है। उत्तरी हिस्से में पहले की तरह पूर्व और दक्षिण पूर्व हवाओं का प्रभाव है। 

इन मौसमी सिस्टम की वजह से बिहार के 25 जिलों में हल्की बारिश के आसार है। लेकिन, पटना, गया, नावादा, नालंदा, भागलपुर सहित 13 जिलों मौसम शुष्क रहेगा।


Suggested News