बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में बड़ा सड़क हादसा, 5 युवक की दर्दनाक मौत

मुंगेर में बड़ा सड़क हादसा, 5 युवक की दर्दनाक मौत

MUNGER :  जिले के सुलतानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक बड़े सड़क हादसे में 4 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल दो युवकों में एक ने अस्पताल ले जाने क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना से संबंध में बताया गया है कि बीती देर रात एक बाइक पर तीन युवक मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर मोजमापुल के निकट सामने से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है उस बाइक पर भी तीन युवक सवार थे। इस घटना में जहां 4 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल 2 युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर ले जाने के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। 

अस्पताल में मचा कोहराम

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। 4 युवकों की एक साथ मौत के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मृत युवकों के गांव में घटना की खबर मिलते ही मातम का माहौल पैदा हो गया। एक ओर जहां युवकों के घर में कोहराम मचा हुआ था, वहीं गांव के हर किसी के आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे। 

सरकार देगी 4 लाख मुआवजा

इधर घटना के बाद सरकार ने घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।  

मुंगेर से पी.के की रिपोर्ट

Suggested News