बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी में बड़ा सड़क हादसा : यात्रियों से भरा ट्रैक्टर नदी में पलटा, 5 की मौत 30 गंभीर रुप से घायल

यूपी में बड़ा सड़क हादसा : यात्रियों से भरा ट्रैक्टर नदी में पलटा, 5 की मौत 30 गंभीर रुप से घायल

N4N DESK : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई है। वहीं 30 लोग गंभीर रुप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि यूपी के चित्रकूट जिले में आज सोमवार को सती अनुसूया रोड पर झूरी नदी पुल के नीचे यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कर्वी भेजा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर सवार लोग जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश से चित्रकूट दर्शन करने आए थे। 

Suggested News