बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिनेमा हॉल की संचालिका के घर में बड़ी लूट, हथियार के नोंक पर 30 लाख से ज्यादा रकम ले गए डकैत

सिनेमा हॉल की संचालिका के घर में बड़ी लूट, हथियार के नोंक पर 30 लाख से ज्यादा रकम ले गए डकैत

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां मंगलवार अहले सुबह बेखौफ बदमाशों ने शहर की चर्चित सिनेमा हॉल की संचालिका के घर पर लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस दौरान लगभग 30 से 35 लाख के बीच करीब रकम लूट ली और फरार हो गए। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह करीब 3 बजे के आसपास सिनेमा हॉल के मुख्य गेट से 8-10 की संख्या में बदमाश अंदर घुस आए और हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह का ग्रील पीटने लगे। काफी देर गेट पीटे जाने पर उनका नौकर राजू पासवान ने गेट खोला तो 3 की संख्या में बदमाश उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया व अन्य दरवाजों को तोड़कर घर में प्रवेश कर गया। इस दौरान नौकर के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद बदमाश मालकिन के कमरे की ओर ऊपर चले गए।  जहां उन्होंने मधूलिका सिंह से मारपीट की। 

सिनेमा हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह ने बताया कि 8-10 की संख्या में आए बदमाश में से 2 के हाथ में पिस्टल व अन्य के साथ में चाकू आदि था। उन्होंने हथियार के बल पर उनसे रुपए और गहना देने को कहा और उनके साथ बदतमीजी भी की गई। बाद में बदमाशों ने अलमीरा आदि से जेवर, घर में रखा कैश करीब कुल 30 लाख से अधिक के मूल्य की संपत्ति लूट कर ले गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने मुंह में गमछा बांध रखा था। 

लूटपाट के बाद जाते वक्त बदमाश CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ उठाकर ले गए और कई CCTV कैमरे को भी फोड़ दिया। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटे जाने की बात बताई गई। 

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है। बताया गया है कि बदमाश सिनेमा हॉल के मुख्य गेट के रास्ते अंदर प्रवेश किए थे। हॉल के पीछे ही मालिक का मकान भी है। जहां उनके पाटीदार भी रहते हैं।

सिनेमा हॉल मालिक अनिल सिंह की 2004 में हो चुकी है हत्या 

गौरतलब है कि सिनेमा हॉल के मालिक अनिल कुमार सिंह की वर्ष 2004 में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से मधुलिका सिंह अकेले ही रहती है उनकी सिर्फ एक बेटी है जो मुंबई में जॉब करती है। मधुलिका अकेले ही कर्मचारियों के साथ रहकर हॉल का संचालन करती है।


Suggested News