बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, RLSP के एक और वरिष्ठ नेता ने भी कुशवाहा पर तल्ख किये तेवर

उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, RLSP के एक और वरिष्ठ नेता ने भी कुशवाहा पर तल्ख किये तेवर

PATNA : आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को झटके पे झटका लग रहा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के कई बड़े नेता अलग हो चुके हैं। पार्टी के जो दो विधायक थे वह भी पाला बदलकर जेडीयू में चले गए। नागमणि,भगवान सिंह कुशवाहा समेत कई बड़े नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ दिया। अब बचे खुचे  नेता भी उपेंद्र कुशवाहा से नाखुश चल रहे हैं।

पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाखुश रालोसपा नेता और प्रदेश के महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी ने बगावत कर दिया है। दांगी ने उपेंद्र कुशवाहा पर मूल सिद्धांत से अलग होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में नए लोगों को तरजीह देकर पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है ।नए लोगों को महत्वपूर्ण पद दिया जा रहा है ।

बता दें कि सत्यानंद प्रसाद दांगी ने कुशवाहा के न चाहते हुए भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया था। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दांगी की जगह भूदेव चौधरी को ही दुबारा अध्यक्ष बनाना चाहते थे ।मामला फंसने के बाद उन्होंने अध्यक्ष की घोषणा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने एक बार फिर से भूदेव चौधरी को ही प्रदेश की कमान दे दी ।तभी से सत्यानंद प्रसाद दांगी उपेंद्र कुशवाहा से नाराज चल रहे हैं। अब उन्होंने ऐलान कर दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News