बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान : अपनी रक्षा के लिए ताकत का इस्तेमाल करने में बिल्कुल नहीं सोचेंगे

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान : अपनी रक्षा के लिए ताकत का इस्तेमाल करने में बिल्कुल नहीं सोचेंगे

NEWS4NATION DESK : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि  भारत कभी आक्रामक देश नहीं रहा, लेकिन हम अपनी रक्षा करने के लिए ताकत का इस्तेमाल करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाएंगे। 

सबसे बड़ी बात यह कि रक्षा मंत्री का यह बयान सीमा पर पाकिस्ता के हरकतों के बीच दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौजदूगी में आया है। 

बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण कोरिया के तीन दिवसीय दौरे पर है। जहां गुरुवार को सियोल में हुई रक्षा वार्ता में दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी हमलावर नहीं रहा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह खुद को बचाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करने में टाल-मटोल करेगा।'  

वहीं उन्होंने कई ट्वीट किए। अपने ट्वीट में उन्होने लिखा, ‘हम पड़ोसी देशों के साथ सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि के सिद्धांत पर काम करना चाहते हैं। 


Suggested News