बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ओलंपिक से पहले मिली बड़ी कामयाबी : तीरंदाजी विश्व कप में झारखंड की बेटी ने किया कमाल, एक दिन में तीन गोल्ड पर किया कब्जा

ओलंपिक से पहले मिली बड़ी कामयाबी : तीरंदाजी विश्व कप में झारखंड की बेटी ने किया कमाल, एक दिन में तीन गोल्ड पर किया कब्जा

RANCHI : अगले महीने होनेवाले खेलों के महाकुंभ से पहले तीरंदाजी में भारत को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। झारखंड की रहनेवाली दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी के विश्व कप में एक के बाद एक तीन गोल्ड मेडल जीतकर रिकार्ड कायम कर दिया है। इस शानदार जीत के बाद अब ओलंपिक में तीरंदाजी से भारत को पदक की उम्मीद बढ़ गई है। दीपिका कुमारी की इस शानदार जीत पर खेल मंत्री किरण रिजिजू और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन  ने भी बधाई दी है। 

इससे पहले रविवार को  पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज-थ्री तीरंदाजी के रिकर्व मुकाबले में रविवार को दीपिका ने पहले कोमालिका बारी व अंकिता भक्त के साथ स्वर्ण पदक जीता। फिर कुछ देर बाद मिक्सड डबल्स रिकर्व प्रतियोगिता में अपने पति अतनु दास के साथ अचूक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल ली। इसके बाद दीपिका ने दिन का तीसरा गोल्ड भी अपने नाम कर लिया, जब उन्होंने एकल प्रतियोगिता में भी जीत हासिल कर ली। लिया। दीपिका विश्वकप में एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तीरंदाज हैं। गौरतलब है कि दीपिका जापान ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली भारत की एकमात्र महिला तीरंदाज हैं। वह तीसरी बार खेलों के महाकुंभ में हिस्सा लेंगी।

जीत के इरादे से उतरी टीम

कुछ दिन पहले ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में अपने से निचली रैंकिंग की टीम से हारने के गम से उबरते हुए भारतीय तिकड़ी ने पदक के लिए जीत के इरादे के साथ उतरी। जो उनके खेल में नजर आया अपना जुनून दिखाया। मैक्सिको के साथ मुकाबले में दीपिका, कोमलिका और अंकिता ने दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मैक्सिको को पांच के मुकाबले एक सेट में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 

मिक्सड डबल्स में पति के साथ जमाया रंग

दीपिका की जीत का सिलसिला डबल्स मुकाबले में भी नजर आया। मिक्सड डबल्स रिकर्व प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दीपिका कुमारी ने अपने पति अतनु दास के साथ नीदरलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। एक समय मामला 2-2 सेट की बराबरी पर था। लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने  शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया।

एकल में जारी रहा जीत का सिलसिला

ग्रुप और मिक्सड डबल्स में गोल्ड जीतने के बाद दीपिका एकल में बढ़े हुए हौंसला के साथ उतरीं, जो उनके खेल में नजर आया। एक के बाद एक उन्होंने शानदार निशाना लगाया और रूस की प्रतिद्वंद्वी को 6-0 से रौंदकर दीपिका ने एक ही दिन तीसरे स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।



CM सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ल्‍ड कप में गोल्‍ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने झारखंड की बेटियों की शानदार उपलब्धि पर एक के बाद कई ट्वीट किए हैं।  सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि अद्भुत! आज तीर-कमान बना रहा कीर्तिमान। तीरंदाजी विश्व कप के रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को स्वर्णिम पल देने वाली दीपिका कुमारी और अतनु दास की जोड़ी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। 

उन्‍होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाली झारखंड की बेटियों- दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भगत को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। पूरे देश और राज्य को आप पर गर्व है। जय झारखंड!


Suggested News