बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता, महिला मुखिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत 3 को किया गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता, महिला मुखिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत 3 को किया गिरफ्तार

Begusarai : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते 31 जनवरी की शाम नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत की महिला मुखिया हेमा मौर्य के हत्या मामले का खुलासा कर लिया है। 

पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए रणवीर कुमार महतों को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार कुख्यात अपराधी रणवीर कुमार महतों ने मुखिया हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए गोली चलाने वाले अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 31 जनवरी की शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान समसा में बूढ़ी गंडक नदी के नजदीक मुखिया हेमा मौर्य को अपराधियों ने पकड़ कर गोलियों से भून डाला था। 

मुखिया की हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बखरी डीएसपी ओम प्रकाश तथा बलिया डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार की शाम सूचना मिली कि हत्या में शामिल रणवीर कुमार महतों अपने गांव के आसपास छुपा हुआ है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विशेष टीम ने रणवीर  महतों को दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी  ने बताया कि रणबीर के विरुद्ध पूर्व से ही चार मामले दर्ज थे जिस वजह से वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में रणवीर ने बड़ा खुलासा किया है। मुखिया की हत्या गोतिया के साथ चल रहे आपसी वर्चस्व की जंग में हुई है। समसा में इस विवाद को लेकर पूर्व में भी कई हत्या हो चुकी है। इस हत्याकांड में रणबीर के पिता कुख्यात अपराधी बमबम महतों एवं पूर्व मुखिया समेत 21 को नामजद किया गया है। हत्या में शामिल शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रणवीर को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अभ्यावेदन दिया जा रहा है, ताकि इससे विशेष पूछताछ किया जा सके। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News