बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा हादसा : लखीसराय में कांवरियों से भरी बस पलटी, 30 गंभीर रुप से घायल

बड़ा हादसा : लखीसराय में कांवरियों से भरी बस पलटी, 30 गंभीर रुप से घायल

LAKHISRAI : अभी-अभी लखीसराय से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां कांवरियों से भरी एक बस पलट जाने के कारण 30 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। घायल सभी कांवरियों को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के बड़हिया पंचमहला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान बड़हिया पशु अस्पताल मोड़ के पास ड्राइवर बस पर संतुलन नहीं रख सका और बस गड्डे में पलट गई। घटना के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस के अंदर फंसे लोगों को निकाल कर बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बताते चले कि इससे पहले मोकामा एनएच 31 पर बीते सोमवार की देर रात कांवरियों से भरी बसपलट गई थी।  बस मधुबनी से सुल्तानगंज जा रही थी, तभी मोकामा के पास अचानक पलट गई जिसमें तीस से अधिक कांवरिए घायल हो गए थे। उस दौरान हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था। बस की रफ्तार तेज होने के कारण सामने से आ रहे गाड़ी से बचने के दौरान बस पलट गई थी। 30 से अधिक कांवरियां घायल हो गए थे। 

Suggested News