बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार का आम बजट आज होगा पेश,2 लाख 15 करोड़ रुपए के संभावित बजट में गांव पर रहेगा जोर

बिहार का आम बजट आज होगा पेश,2 लाख 15 करोड़ रुपए के संभावित बजट में गांव पर रहेगा जोर

पटना : राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आज सोमवार के दिन बिहार विधान मंडल में राज्य का आम बजट पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद बतौर वित्तमंत्री अपना पहला बजट सदन में पेश करेंगे। 2021-22 के आम बजट का आकार 2 लाख 25 हजार करोड़ से ज्यादा रहेगा। जबकि 2020- 21 में बिहार के आम बजट का आकार 211761 करोड़ रूपया ही था।

कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार के आम बजट में गांव के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष तवज्जो दिए जाने की संभावना है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी सरकार का जोर रहेगा ।केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम ने जो सात निश्चय पार्ट 2 का ऐलान चुनाव से पहले किया था उस के माध्यम से ग्रामीण इलाके के विकास पर भी भरपूर ध्यान दिया जाएगा। बजट को लेकर वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद और उनकी टीम ने अंतिम तैयारी कर ली है। अब देखना होगा कि यह आम बजट विपक्ष को कितना रास आता है।


Suggested News