बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी पीएम मोदी की 294 करोड़ की योजनाओं की सौगात : संजय जायसवाल

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी पीएम मोदी की 294 करोड़ की योजनाओं की सौगात : संजय जायसवाल

Patna : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के किसानों, पशु एवम मत्स्यपालकों से जुड़ी 294 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम के इस सौगात पर भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा है कि आज पीएम की 294 करोड़ रुपये की मिली सौगात बढ़ते बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को इसके लिए बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद और उनके प्रति आभार।

डॉक्टर जायसवाल ने आज यहां कहा कि बिहार के सम्यक विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व में आर्थिक पैकेज देकर सबका साथ-सबका विकास की नीति को स्पष्ट कर दिया था। इसके बाद कोरोना संकट काल में आर्थिक मदद और जनोपयोगी कार्यक्रमों को देकर  बिहारवासियों के दिल में आपने गहरी छाप छोड़ी, पैठ बनाई है। अब राज्य के किसानों, पशु एवम मत्स्यपालकों से जुड़ी 294 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर इससे जुड़े लोगों की आर्थिक उन्नति का द्वार खोला है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यह सौगात उन लोगों की आंख खोल देने वाला है जो  पशुओं का चारा तक हजम कर जाते थे। भाजपा काम में विश्वास करती है, पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रिम पंक्ति में रहती है। चाहे वह वैश्विक महामारी कोरोना का मामला हो अथवा बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा-विपदा का। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से देवतुल्य भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी मुस्तैदी से राहत व वचाब कार्य कर पीड़ित-प्रभावितों तक प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश पहुंचाया, उनका मन व दिल जीता।

डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि पीएम की बिहार की सेवा-यात्रा का यह अंतिम पड़ाव नहीं है, उदारमना पीएम मोदी आने वाले दिनों में बहुत कुछ देंगे जिसमें पटना में गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पुल का शिलान्यास भी है। इस माह की 25 तारीख तक पांच चरणों में बिहार को बहुत कुछ मिलने वाला है। 

Suggested News