बिहार के इन 16 विधायकों को अलॉट हुआ सरकारी आवास,जानें....

Patna: बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ विधायकों के बाद अब प्राथमिकता के तौर पर महिला विधायकों को सरकारी आवास अलॉट किया है।इसके पहले 31 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष ने 63 विधायकों को सरकारी आवास उपलब्ध कराया था।

आज महिला विधायको को आवास आवंटन कर दिया गया। 16 महिला विधायको को प्राथमिकता के आधार पर आवास का आवंटन किया गया है। जिन विधायकों को आवास मिला है उनमें लेसी सिंह, श्रेयशी सिंह , बीमा भारती  सहित 16 महिला शामिल हैं।विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि बाकी बचे महिला विधायको को भी जल्द मिलेगा आवास .