बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 18 IAS अधिकारी बंगाल एवं अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव में बने पर्यवेक्षक, देखें पूरी लिस्ट

बिहार के 18 IAS अधिकारी बंगाल एवं अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव में बने पर्यवेक्षक, देखें पूरी लिस्ट

Patna चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में व एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बिहार कैडर के 18 आईएएस अधिकारियों को भी इस चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है।

 बिहार कैडर के सभी अधिकारियों को जो चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए हैं उन्हें 3 मार्च को वर्चुअल मीटिंग में शामिल होना है। जिन अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है उनमें कई विभागों के प्रधान सचिव,सचिव शामिल हैं।

देखें आईएएस अधिकारियों की लिस्ट

 प्रत्यय अमृत, विजयलक्ष्मी एन, विनय कुमार, प्रेम सिंह मीणा, आदेश तितरमारे, धर्मेंद्र सिंह,गोपाल मीणा, जय सिंह,मनोज कुमार,विनोद सिंह गुंजियाल,प्रभाकर,दीपक आनंद,गिरिवर दयाल सिंह,चंद्रशेखर, केशवेंद्र कुमार,एन रामचंद्रटुड्डू, कौशल किशोर और सुनील कुमार यादव शामिल हैं।

Suggested News