बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अंतिम चरण का मतदान जारी,जानिए पहले घंटे की वोटिंग प्रतिशत.......

बिहार में अंतिम चरण का मतदान जारी,जानिए पहले घंटे की वोटिंग प्रतिशत.......

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 में अंतिम यानी तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में हैं जिसमें 1094 पुरुष, 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के अलावा वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र उप चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में पहले घंटे यानि सुबह 8 बजे तक 2.4 फीसदी वोटिंग हुई है।

जानिए वोटिंग परसेंट

वहीं बिहार के जो  विस की 78 सीटों पर चुनाव हो रहे उमें पहले घंटे में 3.9 % वोटिंग हुई है। पश्चिमी चंपारण - 2.7,पूर्वी चंपारण - 2.8,सीतामढ़ी - 3.1,समस्तीपुर - 2.9,दरभंगा - 3.0,मुज़्ज़फ़रपुर - 3.1,वैशाली - 2.9,सुपौल - 3.8,अररिया - 4,किशनगंज - 4.5,पुर्णिया - 3.1,कटिहार - 3.9,मधेपुरा - 3.2,सहरसा - 3.4 और मधुबनी में  2.8 फीसदी वोटिंग हुई है।


Suggested News