बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी CM का शहर समेत 5 नगर परिषद बना नगर निगम, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर,जानिए....

डिप्टी CM का शहर समेत 5 नगर परिषद बना नगर निगम, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर,जानिए....

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हफ्ते दूसरी दफे आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। 22 दिसंबर की कैबिनेट मीटिंग के बाद आज एक बार फिर से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में संवाद में कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की गई। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। डिप्टी सीएम रेणु देवी का विस क्षेत्र बेतिया को नगर परिषद से नगर निगम में अपग्रेड किया गया है।

103 नये नगर पंचायत

बिहार कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया है.बिहार बिहार कैबिनेट ने पुनपुन, पालीगंज, हरनौत, सरमेरा,परवलपुर गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत 103 नगर पंचायत की मंजूरी दी है।नीतीश कैबिनेट ने 103 नया नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है. वहीं 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है पांच नगर परिषद को नगर निगम में परिणत किया गया है.

मोतिहारी बना नगर निगम

बिहार सरकार ने 5 नगर परिषद को नगर निगम बनाया है. उनमें सासाराम,मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी और समस्तीपुर नगर परिषद हैं. इन्हें नगर निगम में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 12 नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार किया गया है. इनमें- नगर निगम बिहारशरीफ, नगर परिषद मसौढ़ी, नगर परिषद खगड़िया, सिवान, शेखपुरा, बरबीघा,  डुमरांव बक्सर हाजीपुर सुल्तानगंज और नवादा शामिल है.


Suggested News