बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतिम चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर रविवार को वोटिंग, कुल 1करोड़ 52लाख 52हजार 608 मतदाता करेंगे मतदान

अंतिम चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर रविवार को वोटिंग, कुल 1करोड़ 52लाख 52हजार 608 मतदाता करेंगे मतदान

PATNA : बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि रविवार को सातवें एवं अंतिम चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। पटना साहिब, पाटिलपुत्र, आरा, नालन्दा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में 19 मई को वोटिंग होगी। इन आठों निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1 करोड़ 52 लाख 52 हजार 608 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 60 हजार 176 सर्विस वोटर की संख्या है। कुल 1 करोड़ 52 लाख 52 हजार 608 वोटर में पुरूष मतदाताओं की संख्या 8038007 है, जबकि   महिला मतदाताओं की संख्या 7153924 है। इन आठों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 157 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें 137 पुरूष और 20 महिला उम्मीदवार हैं।

  सातवें लोकसभा निर्वाचन में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 15811 है। इतने ही कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट प्रयोग में लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैलेट यूनिट की संख्या 26233 है। नालंदा में उम्मीदवारों की संख्या 35 हैं, लिहाजा वहां तीन बैलेट यूनिट प्रयोग में लाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र पटना साहिब है। जहां मतदाताओं की संख्या 21 लाख 42 हजार 842 है। मतदान के लिए जो भी कैंपेनिंग हो रही है। यह कैंपेनिंग कल शाम छह बजे तक चलेगी। इसके बाद साइलेंस पीरियड शुरू हो जाएगा।

Suggested News