बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की 9वीं और 10वीं की फर्स्ट टर्म परीक्षा 17 जुलाई से, कार्यक्रम घोषित

बिहार की 9वीं और 10वीं की फर्स्ट टर्म परीक्षा 17 जुलाई से, कार्यक्रम घोषित

PATNA : सत्र 2019-20 के नवम व दशम् वर्ग की फर्स्ट टर्म परीक्षा आगामी 17 से 24 जुलाई के बीच आयोजित की जायेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शैक्षिक कैलेंडर के निर्देश के आलोक में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया।  

यह जानकारी देते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्यभर के तकरीबन 25 लाख छात्र व छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्रथम पाली में दशम् वर्ग जबकि द्वितीय पाली में नवम् वर्ग की परीक्षा आयोजित की जायेगी। 

उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा तीन-तीन घंटे की होंगी। इसके अतिरिक्त 15-15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जायेगा। प्रथम पाली 9.30 बजे से 12.45 बजे तक जबकि द्वितीय पाली 1.15 बजे से 4.30 बजे तक होगी। सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 2 घंटा 45 मिनट की होगी। 

संघ के प्रेस प्रबंधक वामेश्वर शर्मा ने बताया कि विषय विशेषज्ञों की देखरेख में प्रश्न पत्रों का चयन तथा उनका मर्यादन किया जा चुका है और छपाई व पैकेजिंग का काम अंतिम दौर में है। इस परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न पत्र माध्यमिक परीक्षा-2019 के अनुसार ही 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ तथा शेष लघु एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्न दिये जायेंगे जिससे अभी से ही छात्र व छात्राओं में नये पैटर्न से रू-ब-रू हो सकें। दशम वर्ग की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम विद्यालय द्वारा स्वयं निर्धारित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के विद्यालयों में जुलाई के दूसरे सप्ताह तक प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे। 

                                          सावधिक परीक्षा के कार्यक्रम

दिनांक दशम् वर्ग नवम् वर्ग

            (प्रथम पाली 9.30 से 12.45 बजे तक)          (द्वितीय पाली 1.15 से 4.30 बजे तक)

17.07.2019 अंग्रेजी अंग्रेजी

18.07.2019 मातृभाषा: हिन्दी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली    द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत/हिन्दी/फारसी 

19.07.2019           सामाजिक विज्ञान             मातृभाषा: हिन्दी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली 

20.07.2019            द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत/हिन्दी/फारसी                  - 

 22.07.2019          सामान्य गणित  सामान्य विज्ञान

23.07.2019           सामान्य विज्ञान                        सामान्य गणित

24.07.2019                   ऐच्छिक विषय सामाजिक विज्ञान

Suggested News