बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कभी लालटेन की टिमटिमाती रोशनी में जातीय उन्माद से जूझ रहा बिहार आज देश को राह दिखा रहा है : अशोक चौधरी

कभी लालटेन की टिमटिमाती रोशनी में जातीय उन्माद से जूझ रहा बिहार आज देश को राह दिखा रहा है : अशोक चौधरी

PATNA : बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आज बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार कोरोना से जंग जीत रहा है। चौधरी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के कठिन काल में भी हमारे नेता ने अपने कुशल प्रबंधन एवं बिहार की जनता के लिए संवेदनशीलता का परिचय दिया है।  जिसका पुनः प्रमाण है कि आज पूरे देश में बिहार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य होने के बाद भी 18+ उम्र के लोगों के टीकाकरण में पहले स्थान पर है। राज्य में अबतक 15 लाख युवाओं के साथ ही 1 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 

भवन निर्माण मंत्री ने आगे कहा कि इतना ही नहीं कभी लालटेन की टिमटिमाती रोशनी में जातीय उन्माद से जूझ रहा बिहार आज देश को राह दिखा रहा है। जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। उनके कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कोविड-19 से ग्रसित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए निर्मित 'हिट कोविड' ऐप की सराहना की और कहा कि इस ऐप को ICMR ने एडवाइजरी जारी कर मंज़ूरी दे दी है। साथ ही प्रधानमंत्री ने इसे पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया है।

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है ,जब हमारे नेता के दूरदर्शी नेतृत्व में निर्मित इस राज्य की  योजना का अनुकरण देश मे किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में जीविका की सफलता के बाद ही पूरे देश में इसे आजीविका के नाम से शुरू किया गया। आज बिहार में दस लाख से अधिक जीविका समूहों से एक करोड़ से भी अधिक महिलाएं जुड़ी और आत्मनिर्भर बनीं हैं। 

चौधरी ने कहा कि 2005 से पहले बिजली तो छोड़िए,  दूर-दराज के टोलों में तार तक नही थें। लेकिन आज हमारे कर्मठ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है कि आज हर एक घर में बिजली है। 2020 में 1,06,249 टोलों एवं बसावटों में बिजली देने का काम पूरा किया जा चुका है। यही नहीं, सात निश्चय-2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए हमारे नेता के नेतृत्व काम हो रहा है। अब तक 1.63 लाख किसान भाइयों को उक्त हेतु  कनेक्शन दिया जा चुका है। बिजली के क्षेत्र में बिहार की 'हर घर बिजली लगातार' योजना पूरे देश में 'सौभाग्य' नाम से लागू हुई। मंत्री ने कहा कि हर बार मुख्यमंत्री ने पूरे देश के सामने यह बात स्थापित की है कि जनता से सरोकार और स्नेह के कारण ही सीमित संसाधनों के बाद भी बिहार में नीतीश कुमार की सरकार कमिटमेंट के भाव के साथ विकास को समर्पित है।

Suggested News