बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर और शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा अर्चना

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर और शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा अर्चना

GAYA : अपने एकदिवसीय गया दौरे के क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज अहले सुबह गया पहुंचे, जहां सबसे पहले वह प्राचीन विष्णुपद मंदिर गया जहां मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना किया या पूजा अर्चना मुन्नालाल गोदा के द्वारा संपन्न कराया गया जबकि विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा विजय कुमार सिन्हा का स्वागत किया गया वही इसके बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा शक्तिपीठ मां मंगला गौरी के दरबार में भी गए जहां मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना किया।

इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की बिहार के समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए हम लोग प्रार्थना किए हैं ,सब का कल्याण हो, यहां मुन्ना लाल गुर्दा के द्वारा पूजा कराया गया, विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने एक दिवसीय कार्यक्रम में गया आये है। वे गया संग्रहालय में बाल युवा संसद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर करेंगे, साथ ही दोपहर में डीएम के साथ संबंधित अधिकारियों के साथ ही एक बैठक करेंगे।

Suggested News