बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को न 'हाथ' का साथ चाहिए न 'लालटेन' की रोशनी,इससे आगे निकल चुका है बिहार-BJP 

बिहार को न 'हाथ' का साथ चाहिए न 'लालटेन' की रोशनी,इससे आगे निकल चुका है बिहार-BJP 

PATNA: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता को न 'हाथ' का साथ चाहिए, न 'लालटेन' की रोशनी। 'हाथ'बेकाम हो गया है औरअब गली- गली में एलईडी बल्ब की रोशनी है। बिहार अब लालटेन एक को काफी पीछे छोड़ चुका। बिहार को लकवाग्रस्त 'हाथ' नहीं, मजबूत सरकार का साथ चाहिए, जो राज्य के विकास को निरंतर गति प्रदान करें।

डॉ. जायसवाल ने आज यहां कहा कि बिहार में अभी डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार मतलब विकास की डबल स्पीड। बिहार की जनता दोगुनी गति से बिहार का विकास चाहती है। इसलिए इस बार फिर  एनडीए को ही बिहार की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार के लोग 15 साल पहले का बिहार देख चुके हैं इसलिएबिहार को फिर अपराध,अपहरणऔर रंगदारी के दलदल में धकेलना नहीं चाहेंगे। बिहार पीछे नहीं लौटने वाला। यह निरंतर आगे बढ़ेगा बिहार की तरक्की के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है यह बिहार केलोग अच्छी तरह जानते हैं। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को तो जनता के बीच जाना भी मुश्किल हो रहा, क्योंकि जो पिछले 5 वर्ष सिर्फ लफ्फाजी में गुजार चुके, क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया वे किस मुंह से फिरवोट मांगेंगे। विपक्षी दलों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। विपक्षी दलों के नेताजनता के आक्रोश का सामना नहीं कर पा रहे।

Suggested News