बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव अपने MLA शक्ति- महेश्वर यादव से सीखें, मानव श्रृंखला का विरोध करने पर आज नेता प्रतिपक्ष और उनके गुरू मनोज झा को शर्म आ रही होगी-BJP

तेजस्वी  यादव अपने MLA शक्ति- महेश्वर यादव से सीखें, मानव श्रृंखला का विरोध करने पर आज नेता प्रतिपक्ष और उनके गुरू मनोज झा को शर्म आ रही होगी-BJP

PATNA:बिहार बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा अटैक किया है।बीजेपी ने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने विधायक शक्ति यादव और महेश्वर यादव से सीख लेनी चाहिएबिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने कहा कि मानव श्रृंखला का विरोध करने पर तेजस्वी यादव को शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चिंता के सवाल 'जल- जीवन- हरियाली' पर बिहार की जनता ने आज दुनिया को संदेश देने का काम किया है। मानव श्रृंखला की सफलता के बाद 'जल- जीवन- हरियाली' अभियान का विरोध करने के लिए तेजस्वी यादव और उनके गुरू मनोज झा को शर्म आ रही होगी। तेजस्वी यादव को अपने विधायकों महेश्वर यादव एवं शक्ति यादव से सीखना चाहिए कि समाज हित और मानव जीवन के बड़े मसले पर कैसे बड़े हौसले वाला साहसिक निर्णय लेते हैं।

निखिल आनंद ने मानव श्रृंखला का समर्थन करने के लिए राजद विधायक शक्ति यादव, महेश्वर यादव, फ़राज फातमी, विधान पार्षद संजय प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, विधायक मुन्ना तिवारी सहित महागठबंधन के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होनें इस रचनात्मक अभियान में चढ़- बढ़कर भागीदारी निभाई।

बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने जल- जीवन- हरियाली के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला की अभूतपूर्व सफलता के लिए बिहार एनडीए के सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को बधाई दी है।

Suggested News