बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल,9 जून को अमित शाह बिहारवासियों को करेंगे संबोधित

बिहार बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल,9 जून को अमित शाह बिहारवासियों को करेंगे संबोधित

PATNA: बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं।बीजेपी ने विस चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है,यूं कहें कि भाजपा ने अपनी चुनावी बिगुल फूंक दी है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 9 जून को बिहार के लोगों को संबोधित करेंगे।

बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि अमित शाह बिहार में 9 जून को वर्चुअल रैली करेंगे।उन्होंने कहा कि बिहार में वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमित शाह की संबोधित करेंगे।

हमलोगों का लक्ष्य है कि कम स् कम उके संबोधन को एक लाख से अधिक लोग एक साथ सुनें।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में 2 बड़ी वर्चुअल रैली होगी।इसके अलावे सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी छोटे स्तर पर डिजिटल मीडिया के माध्यम से लोगों को संबोधित किया जाएगा।


बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि सूबे के सभी 243 विधानसभा क्षेत्र से लाखों की संख्या में  लोग सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से जुड़ेंगे।बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब सिर्फ नारा नहीं रहा बल्कि हकीकत में परिणत हो गया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो पैकेज दिया है उससे बिहार के लोग लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र से अधिक मदद बिहार को की है जबकि महाराष्ट्र हमसे बड़ा राज्य है।


Suggested News