बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी के उम्मीदवार तय, देखिए किसे मिला लोकसभा का टिकट !

बिहार बीजेपी के उम्मीदवार तय, देखिए किसे मिला लोकसभा का टिकट !

PATNA : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट किसी भी समय जारी हो सकती है। बताया जा रहा कि बिहार के बीजेपी के सभी 17 उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। शनिवार को देर रात तक चली हाई लेवल बैठक में प्रत्‍याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग गई। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब, रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र, गिरिराज सिंह बेगूसराय, अश्विनी चौबे बक्सर, आरके सिंह आरा , राधामोहन सिंह मोतीहारी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

बीजेपी के तय उम्मीदवारों की सूची :

बेतिया: संजय जायसवाल
 मोतिहारी: राधा मोहन सिंह
 शिवहर: रमा देवी
 मुजफ्फरपुर: अजय निषाद
 उजियारपुर: नित्यानंद राय
 दरभंगा: गोपाल जी ठाकुर
 मधुबनी: हुकुमदेव नारायण
 अररिया: प्रदीप सिंह
 बेगूसराय: गिरिराज सिंह
 पटना साहिब: रविशंकर प्रसाद
 पाटलिपुत्र: रामकृपाल यादव
 छपरा: राजीव प्रताप रूडी
 महाराजगंज: जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल
 आरा: राजकुमार सिंह
 बक्सर: अश्विनी कुमार चौबे
 सासाराम: छेदी पासवान
 औरंगाबाद: सुशील सिंह

Suggested News