बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, नंदकिशोर बोले- नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाकर पूरा करेंगे भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य

बिहार भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, नंदकिशोर बोले- नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाकर पूरा करेंगे भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य

PATNA : बिहार भाजपा ने शनिवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा कि भाजपा देश- दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है लेकिन इस मुकाम तक पहुँचने में हमारे हजारों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हम 2019 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

नन्द किशोर यादव ने कहा कि- “भाजपा देश- दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है लेकिन इस मुकाम तक पहुँचने में हमारे हजारों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. देश में चल रहे तमाम राजनीतिक डिस्कोर्स के बीच भाजपा ने अपने राष्ट्रवाद एवं अन्त्योदय की विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया. हमारा लक्ष्य कभी सत्ता प्राप्ति नहीं रहा बल्कि भारत भूमि को माँ बनाना लक्ष्य था और लक्ष्य था- सुन्दर भारत, स्वावलंबी भारत, स्वाभिमानी भारत. 

उन्होंने कहा कि 1962 में हमारे जनसंघ के बिहार से 3 विधायक चुने गए थे. जब भाजपा की स्थापना हुई तो हमारे सिर्फ 2 सांसद थे लेकिन आज हमारे 282 सांसद है, जो नेताओं-कार्यकर्ताओं के सतत संघर्ष एवं वैचारिक निष्ठा के कारण संभव हुआ है. हम 2019 में एक बार फिर श्री नरेंद्र मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे.” भारतीय जनता पार्टी का 39वाँ स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर बिहार भाजपा मुख्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्त्ता एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद थे. इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् के गान के साथ हुई. 

इस समारोह में बोलते हुए कुम्हरार विधायक एवं विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि- “भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर कर कार्यकर्त्ता भी एक दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है. समाज के हर तबके के लिए भाजपा के दिल एवं संगठन में जगह है और हमारी सरकार सभी वर्ग का ख्याल रखती है.”

 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा ने कहा कि मैं पिछले चार वर्षों से भाजपा में हूँ लेकिन विचारधारा के प्रति कमिटमेंट और संगठन के कार्य करने के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा अद्भुत है यही कारण है कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है.” 

बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने कहा कि- “जेएनयू में पढ़ते वक्त अटल बिहारी वाजपेयी को पहली बार सुनकर इस पार्टी के प्रति आकर्षित हुआ और आज तक इस पार्टी के प्रति समर्पित हूँ. इस पार्टी में हम सभी कार्यकर्ताओं को जीवन दर्शन दिया है.” इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री प्रो० सीता सिन्हा, प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी व राधामोहन शर्मा भी शामिल थे. इस कार्यक्रम का का संचालन विनय केसरी ने किया. 

इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों में बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री पिंकी कुशवाहा एवं रूप नारायण मेहता, प्रवक्ता निखिल आनंद एवं अजीत चौधरी, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह, राजीव रंजन, ब्रजेश सिंह, संतोष पाठक, प्रवीण रॉय, अरविन्द ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव पासवान एवं रंजन कुमार गौतम, अन्य संगठन पदाधिकारियों में शालिनी बैसंत्री, राजकुमारी सिंह, पिंकी पाठक, शशि मल्तियार, मोनिका सिन्हा, किरण कुमारी के साथ बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे. 

Suggested News