बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी ने उपचुनाव को लेकर 4 प्रमुख नेताओं की बनाई कमेटी, चुनाव समिति की बैठक में फैसला

बिहार बीजेपी ने उपचुनाव को लेकर 4 प्रमुख नेताओं की बनाई कमेटी, चुनाव समिति की बैठक में फैसला

PATNA: बिहार में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार भाजपा के चुनाव समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉo संजय जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा/ लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के 4 प्रमुख नेताओं की कमेटी बनाई दी है। 

इस कमेटी में बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉo संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी को शामिल किया गया है।  ये नता आपस में संवाद कर केंद्रीय नेतृत्व को अपने विचार से अवगत करायेंगे। इसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उपर्युक्त सन्दर्भ में अन्तिम निर्णय लेंगी।

बताया जा रहा है कि बीजेपी 5 विधानसभा उपचुनाव में से सिर्फ एक सीट किशनगंज पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में लोजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

Suggested News