बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोशल मीडिया पर भाजपा का फोकस, वाट्सएप ग्रुप बनाकर मुद्दों पर होगी चर्चा

सोशल मीडिया पर भाजपा का फोकस,  वाट्सएप ग्रुप बनाकर मुद्दों पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार बीजेपी अब अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव करेगी। इसको लेकर पार्टी अब बूथ लेवल पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है। इसके लिए बूथ लेवल ,पंचायत लेवल ,प्रखंड लेवल और जिला लेवल पर कार्यकर्ताओं का व्हाट्सएप्प ग्रुप बनायी जाएगी। इसके अलावे ट्विटर और फेसबुक पर भी अधिकांश बीजेपी  कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने को लेकर आज डिप्टी सीएम सुशील मोदी और आईटी सेल के राष्ट्रीय कन्वेनर अमित मालवीय ने कार्यकार्ताओं को दिए। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा की आज का जमाना सोशल मीडिया का है। इसलिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता फेसबुक,ट्विटर,व्हाट्सएप्प पर क्रियाशिल हों   इस पर काम किया जा रहा है 

BIHAR-BJP-FOCUS-ON-SOCIAL-MEDIA-NOW-DISCUSS-ISSUE-IN-GROUP2.jpg

अभी हाल में कर्नाटक चुनाव में बीजेपी  ने इसका सफल प्रयोग किया है।वही नमो एप्प के बारे में भी कार्यकर्तीओं को जानकारी दी जा रही है। आने वाले चुनाव में सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग हो इस पर ध्यान केंद्रित है । भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय कन्वेनर अमित मालवीय ने कहा कि प्रखंड लेवल पर 100-100 वाट्सएप्प ग्रुप बनाकर जनता को पहले जोड़ना है। फिर ग्रुप में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करनी है

Suggested News