बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP ने अपना अध्यक्ष चुन लिया लेकिन पटना महानगर अध्यक्ष के चयन में छूट रहा पसीना,चुनाव अधिकारी का जवाब सुन आप हैरान हो जाएंगे..

बिहार BJP ने अपना अध्यक्ष चुन लिया लेकिन पटना महानगर अध्यक्ष के चयन में छूट रहा पसीना,चुनाव अधिकारी का जवाब सुन आप हैरान हो जाएंगे..

PATNA : बिहार बीजेपी ने अपने अध्यक्ष का चुनाव काफी पहले कर लिया था, लेकिन पार्टी अब तक पटना महानगर अध्यक्ष का चुनाव कराने में विफल साबित हुई है। जानकारी के अनुसार इसके पीछे बड़े स्तर पर रस्सा कस्सी है। लिहाजा अब तक महानगर अध्यक्ष का चयन  नही हो सका है।

जानकारों की मानें तो महानगर अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं। पटना में कई बड़े नेताओं के अपने अपने उम्मीदवार हैं।  बड़े नेता अपने अपने खेमे से महानगर अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। इस वजह से कोई निष्कर्ष नही निकल रहा। भले ही पूरे बिहार के सभी जिलों में अध्यक्ष की घोषणा हो गयी हो लेकिन महानगर पर अब तक बात नही बनी है।

बता दें कि बिहार में बीजेपी का 45 संगठन जिला है। जानकारों की माने तो इनमें से 44 संगठन जिलो में अध्यक्ष की घोषणा तो कर दी गयी है, लेकिन महानगर में अब तक पेंच फंसा है। 

क्या कहते हैं चुनाव अधिकारी

आखिर पटना महानगर अध्यक्ष की क्यों नहीं घोषणा हो रही, कब तक अध्यक्ष की घोषणा होगी। इस सवाल पर बिहार के चुनाव अधिकारी भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं आपको क्यो बताऊ की क्यों नहीं अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो रही। महानगर अध्यक्ष के नाम का एलान कब होगा इसका जवाब बिहार बीजेपी के चुनाव अधिकारी के पास नहीं था।

पटना में महानगर अध्यक्ष का चुनाव नही होने से कई नेता भी अंदर ही अंदर सवाल उठा रहे। बड़ा सवाल यही है कि समय पर संगठन चुनाव पूरी करने का दावा करने वाली बिहार बीजेपी एक महानगर अध्यक्ष का चुनाव करने में विफल क्यो साबित हो रही

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News