बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ में बह गया बिहार बीजेपी का महा-अभियान, 25 दिनों में लक्ष्य का 25 फीसदी भी नहीं हो सका पूरा

बाढ़ में बह गया बिहार बीजेपी का महा-अभियान, 25 दिनों में लक्ष्य का 25 फीसदी भी नहीं हो सका पूरा

पटनाः बिहार बीजेपी का महा-अभियान बाढ़ में बह गया ।तभी तो 6 जुलाई से शुरू हुई पार्टी की सदस्यता अभियान लक्ष्य से भटक कर कहीं अटक गया है। हकीकत यह है कि शुरूआती 25 दिनों में लक्ष्य का 25 फीसदी सदस्य भी नहीं बनाए जा सके हैं।अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं जिसमें लक्ष्य का 75 फीसदी से अधिक पूरा करना है।पार्टी नेताओं के लिए 10 दिनों में 75 फीसदी काम पूरा करना बड़ी मुश्किल लग रहा है।

6 जुलाई से शुरू है सदस्यता अभियान

बता दें कि 6 जुलाई को बीजेपी ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी जो 11 अगस्त तक चलेगी।।इस अभियान को सदस्यता महापर्व नाम दिया गया है।भाजपा कार्यालय में 6 जुलाई को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान’ की शुरुआत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा था कि राज्य में इस बार 25 लाख सदस्य बनाये जाएंगे। छह जुलाई से 11 अगस्त तक हर कार्यकर्ता नये सदस्यों को जोड़ेगा।

बिहार प्रभारी ने कहा था कि हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाज के सभी वर्गों व समाज से नये सदस्य को पार्टी से जोड़ेंगे। देशभर में अभियान की शुरुआत हो गई, अब इस काम में आज से ही सबको लग जाना होगा। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि देशभर में भाजपा का विस्तार तेजी से हो रहा है। 

 6 लाख सदस्य बनाने का दावा

सदस्यता अभियान में अब 10 दिन शेष बचे हैं।लेकिन पार्टी अपने लक्ष्य से काफी पीछे है।जानकारी के अनुसार पार्टी अब तक अधिकतम 6 लाख नए सदस्यों को हीं पार्टी से जोड़ पाई है जबकि लक्ष्य 25-30 लाख से अधिक का है। हालांकि पार्टी के नेता लक्ष्य को हासिल नहीं करने के पीछे कई वजह बताते हैं।बीजेपी के नेताओं का कहना है कि बिहार विधानसभा सत्र और फिर संसद सत्र चलने की वजह से सांसद,विधायक क्षेत्र में नहीं जा सके।इस वजह से भी अभियान चलाने में थोड़ी परेशानी हुई है।

पार्टी के नेता यह भी मानते हैं कि बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।इसलिए सदस्यता अभियान पर असर हुआ है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले सभी कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सेवा करें उसके बाद सदस्यता अभियान में समय दें।।मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।इसलिए बाढ़ प्रभावित इलाकों के कार्यकर्ता बाढ़ क्षेत्र में लगे हैं।इसलिए सदस्यता अभियान पर थोड़ा असर पड़ा है।


Suggested News