बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी के एक सांसद के समाने दो पक्षों में जमकर हुई गुत्थमगुत्थी, बेबस बने रहे भाजपा MP, मारपीट में कई घायल....

बिहार बीजेपी के एक सांसद के समाने दो पक्षों में जमकर हुई गुत्थमगुत्थी,  बेबस बने रहे भाजपा MP, मारपीट में कई घायल....

Siwan : बिहार बीजेपी के सांसद के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घटना सिवान जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखण्ड की है। 

मिली जानकारी के अनुसार सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल तथा भाजपा नेता देवेश कांत सिंह नबीगंज प्रखंड स्थित हरायपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चल रहे सामुदायिक किचेन केंद्र जायजा लेने वहा पहुंचे थे।  इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां उपस्थित पड़ौली पंचायत के  मुखिया व राजद नेता अजित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के समर्थक के बीच  झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों में कहासुनी के दौरान मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष के कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस मामले को लेकर मुखिया पप्पू सिंह द्वारा सांसद सिग्रीवाल पर साजिश के तहत जानलेवा हमला किये जाने का आरोप लगाया गया है। मुखिया पप्पू सिंह ने कहा है कि सांसद द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत यह हमला करवाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए और जिला प्रशासन द्वारा मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

वहीं इस बावत महाराजगंज सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल से संपर्क करने की कोशिश की गईं, लेकिन उनसे संपर्क नहीं होने की वजह से उनका पक्ष नहीं मिल पाया है। 

फिलहाल पूरे मामले को प्रशासन गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हैं।

सिवान से विजय की रिपोर्ट

Suggested News