बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कांग्रेस कुशवाहा को आगे कर तेजस्वी को लगा रही ठिकाने

भाजपा ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कांग्रेस कुशवाहा को आगे कर तेजस्वी को लगा रही ठिकाने

PATNA: बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। निखिल आनंद ने कहा कि महागठबंधन में दो फाड़ हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने हम पार्टी और रालोसपा से अंदरूनी समझौता कर राजद को ठिकाने लगाने का पूरा जुगाड़ कर लिया है। यही नहीं कांग्रेस ने उपेन्द्र कुशवाहा को कुछ दिवास्वप्न दिखाकर आगे करते हुए तेजस्वी यादव को राजनीतिक तौर पर ठिकाने लगाने का इंतजाम कर लिया है। यही कारण है कि महागठबंधन में अब दो गुट बन गया है।

निखिल आनंद ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा की हिपोक्रेसी देखिये कि एक ओर वे कांग्रेस के मिलीभगत से तेजस्वी यादव को राजनीतिक तौर पर ठिकाने लगाना चाहते है वहीं दूसरी ओर लालू यादव का नाम का जाप करके वोट भी लेना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा की पोल धीरे- धीरे खुलती जा रही है। उपेन्द्र कुशवाहा पर पिछले विधानसभा और अभी के लोकसभा चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगा है जिसके बाद उनकी पार्टी के सारे विधायक- सांसद, नेता और कार्यकर्त्ता उनका साथ छोड़कर भाग गए हैं जिसके बाद वे अब बिना पार्टी के नेता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा की काराकाट और उजियारपुर दोनों जगह से हार निश्चित हो गयी है।

Suggested News