बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर बैठक, 31 अक्टूबर तक बूथ और मंडल कमेटी के गठन का निर्देश

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर बैठक, 31 अक्टूबर तक बूथ और मंडल कमेटी के गठन का निर्देश

PATNA: बिहार भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रदेश स्तरीय संगठन चुनाव की समीक्षा के लिए बैठक हुई जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी सांसद राधामोहन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। राधामोहन सिंह ने संगठन चुनाव को नीयत समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होनें 31 अक्टूबर तक बूथ कमेटी और मंडल कमेटी का गठन पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

दो सत्रों में चले इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष डॉo संजय जायसवाल, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी एवं सह संगठन महामंत्री शिवनारायण , बिहार के चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा एवं सह चुनाव अधिकारी अनिल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  गिरिराज सिंह के बदले सुर, बोले- नीतीश हैं एनडीए के मुख्यमंत्री... उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार में चुनाव

बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉo संजय जायसवाल ने संगठन चुनाव को लेकर जिलावार समीक्षा की और संगठन चुनाव में निष्पक्षता के साथ तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन समाज के सभी वर्गों के भागीदारी एवं विश्वास की बुनियाद पर स्थापित हो, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारीगण के अलावे प्रदेश भर के जिला सदस्यता प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी मौजूद थे।


Suggested News