बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP को भा गया राजगीर...जेडीयू-राजद के बाद भाजपा भी अब 'राजगीर' में कार्यकर्ताओं को करेगी ट्रेंड

बिहार BJP को भा गया राजगीर...जेडीयू-राजद के बाद भाजपा भी अब 'राजगीर' में कार्यकर्ताओं को करेगी ट्रेंड

PATNA: बिहार की सभी दलों को राजगीर भा गया है। पहले नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अपने कार्यकर्ताओं को राजगीर में प्रशिक्षित किया,तो राजद कहां पीछे रहने वाली थी। उसने भी राजगीर में हीं प्रशिक्षण कराने का फैसला लिया।राजद 14 और 15 मार्च को राजगीर में कार्यक्रम कर रही है।जब राजद और जेडीयू को राजगीर पसंद आ गया तो देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने भी राजगीर में प्रशिक्षण कार्यक्रम करने का मन बना लिया है। होली बाद बिहार बीजेपी अपने पदाधिकारियों को राजगीर में प्रशिक्षित करेगी।इसके लिए तीन दिनों का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

21-23 तक राजगीर में प्रशिक्षण कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार बिहार बीजेपी पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।पहले यह कार्यक्रम 13 से लेकर 15मार्च तक आयोजित की गई थी।लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है।अब होली बाद यानि 21 से लेकर 23 मार्च तक राजगीर में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होंगे।इस कार्यक्रम में बिहार बीजेपी से जुडे तमाम नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। राजगीर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव समेत सभी बिंदूओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

तीन दिनों तक मंडल अध्यक्ष का भी होगा प्रशिक्षण

राज्यस्तरीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न कराए जायेंगे. 13 मार्च से लेकर 15 मार्च तक यह कार्यक्रम संपन्न कर लेना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव,नित्यानंद राय और बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल शिरकत करेंगे।तीन-तीन लोकसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों को मिलाकर एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।तीन दिनों में सभी 40 लोकसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न करा लेना है।

जानकारी के अनुसार बिहार बीजेपी प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों का ऐलान होली से पहले हो जाएगा।संभावना है कि सात मार्च तक बिहार बीजेपी अध्यक्ष प्रदेश कमेटि के पदाधिकारियों के नाम सार्वजनिक कर देंगे।

Suggested News