बिहार बीजेपी की सबसे बड़ी बैठक आज, पटना से पहुंचे प्रदेश प्रभारी सहित कई दिग्गज नेता, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव और उप चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपने स्तर से तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में आज बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक होने वाली है। इस बैठक बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े सहित सभी नेता मौजूद रहेंगे।
बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ-साथ भाजपा के कई नेता दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानसभा उपचुनाव और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज महत्वपूर्ण कोर कमेटी की बैठक करने जा रही है।
इस बैठक में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर कई रणनीतियां बनाई जाएगी। बैठक में भाग लेने के लिए गिरिराज सिंह पटना से दिल्ली पहुंचे हैं। साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी पटना पहुंचे हैं। कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर चर्चा करेंगी।
बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी, बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद थे।