बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP का मिशन: जनाधार को उस 'ऊंचाई' पर पहुंचाने की तैयारी जहां से दूसरा दल दिखाई ही न पड़े

बिहार BJP का मिशन: जनाधार को उस 'ऊंचाई' पर पहुंचाने की तैयारी जहां से दूसरा दल दिखाई ही न पड़े

PATNA: बिहार भाजपा अपने मोर्चों को पूरी तरह से एक्टिव करने में जुटी है। नेतृत्व की तरफ से जमीनी स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने को लेकर टास्क दिया है। पार्टी का मानना है कि मंच-मोर्चा का महत्वपूर्ण स्थान है। बिहार भाजपा ने मोर्चों के सदस्यों को पार्टी की मजबूती को लेकर टास्क भी दिया है। संयुक्त कार्यसमिति की बैठक पटना के रवींद्र भवन में हुई जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता जुटे। आज की महत्वपूर्ण मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,उप मुख्यमंत्री तारकिशोर समेत, भीखू भाई व अन्य कई बड़े नेता शामिल हुए। आज की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमें बिहार में उस ऊंचाई पर पहुंचना जहां बाकी दल दिखाई न पड़े। एक तरह से आज उन्होंने पार्टी की भावी रणनीति को क्लीयर कर दिया।  

नित्यानंद राय का आह्वान

बिहार भाजपा संयुक्त मोर्चो की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारे दल के सामने अन्य दलों का जनाधार इतना छोटा हो जाए कि दूसरी पार्टी दूर-दूर तक दिखाई ही न पड़े। इस ऊंचाई पर हमें पहुंचना हैं. गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जब तक नये लोग दल से नहीं जुड़ेंगे पार्टी की मजबूती नहीं मिलेगी। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर युवा पदाधिकारी 100 नए कार्यकर्ता खड़े करें।  साथ ही सभी मोर्चा के पदाधिकारी 75 - 75 नए कार्यकर्ताओं को बीजेपी से जोड़ें। तभी हम बिहार में पार्टी को ऊंचाई पर पहुंचा सकते हैं।वैसे नित्यानंद राय ने किसी दल का नाम नहीं लिया। लेकिन राजनीतिक जानकार उनके बयान को सामान्य बयान करार नहीं दे रहे। गृह राज्य मंत्री का बयान कहीं न कहीं बिहार में क्षेत्रीय दलों की ताकत को कम करने को लेकर भाजपा की जो रणनीति है उसी का एक हिस्सा माना जा रहा है।  

संजय जायसवाल ने कहा कि सभी सात मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक की गई है। पार्टी अपनी प्रचार-प्रसार और सिद्धांतों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहती है. वहीं बीजेपी नेता नंदकशोर यादव और नितिन नवीन ने कहा कि सभी मोर्चों के द्वारा साल भर में किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। बीजेपी हर दिन हर चुनाव के लिए तैयार रहती है . 


Suggested News