बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय नेतृत्व के साथ बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक कल, विस व विप में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर होगा मंथन, संगठन में बदलाव को लेकर भी हो सकती है चर्चा

केंद्रीय नेतृत्व के साथ बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक कल, विस व विप में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर होगा मंथन, संगठन में बदलाव को लेकर भी हो सकती है चर्चा

दिल्ली. बिहार में कल जहां महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, वहीं दिल्ली में बिहार विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भाजपा में मंथन होगा। इसको लेकर मंगलवार को दिन के 4:30 दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें बिहार भाजपा की कोर कमेटी के सभी 20 सदस्य शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक बिहार विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव पर चर्चा होगी। साथ ही बिहार में अचानक से एनडीए में टूट को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ बिहार भाजपा के नेताओं की बातचीत होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में बिहार बीजेपी में सांगठनिक बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि बिहार में जदयू से गठबंधन टूटने के बाद बिहार भाजपा के नेतृत्व और सांगठनिक कौशल पर सवाल उठने लगे हैं। एक ओर केंद्रीय नेतृत्व देश के तमाम राज्यों में सरकार में रहने के लिए एड़ी चोटी का बल लगा रहे हैं, वहीं बिहार में सरकार से विपक्ष में जाना केंद्रीय नेतृत्व को खल रहा है। ऐसे में बिहार में सांगठनिक बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।



Suggested News