बिहार बीजेपी के NRI सेल ने "द मोदी कॉन्क्लेव" का किया आयोजन, पीएम के इन कार्यों को लेकर हुई विशेष चर्चा

बिहार बीजेपी के NRI सेल ने "द मोदी कॉन्क्लेव" का किया आयोजन,

PATNA: पटना में बिहार बीजेपी के एनआरआईसेल के तरफ से "द मोदी कॉन्क्लेव" का आयोजन किया है। "द मोदी कॉन्क्लेव" का उद्घाटन समाट चौधरी ने किया। इसमें केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार भाजपा के दिग्गज नेता एवं अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों पर चर्चा हुई।  

चर्चा के दौरान कहा गया कि, भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए पीएम मोदी लगातार काम कर रहे है। पहले गुजरात को अब देश को ठीक कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया 1947 तक विकसित भारत बनाना है। देश की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से 5 वें पर लेकर आएं हैं। कल तक कोई भारत कोई नहीं जानता था और आज दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है। 

चर्चा के दौरान कहा गया कि, भारत जिस गति से बढ़ रहा है, उसी गति से बिहार भी आगे बढ़ेगा। बिहार में सरकार सरकारी नौकरी तो दे ही रही है। 10 लाख नौकरी देने से बिहार विकसित नहीं होगा। बिहार विकसित तब होगा जब हर जिले में स्माल स्केल इंडस्ट्री लगेगा। बिहार में 15 साल कोई काम ही नहीं हुआ, सिर्फ समाजिक न्याय की बात होती थी।

पीएम मोदी ने आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीबों की बड़ी चिंता खत्म कर दी है। देश में हम ही टॉप और बॉटल पर है। बिहार से ही सबसे ज्यादा आईएएस आईपीएस बनते हैं। करोना के टाइम आपको याद होगा, बिहारी मजबूर को फ्लाइट का टिकट देकर उद्योगपति वापस बुला रहे हैं।

वहीं तेजस्वी यादव के बयान की उन्होंने बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती कराई को लेकर कहा कि, बिहार में शिक्षक भर्ती हुआ है, वो 2021 में ही कैबिनेट से पास हुआ था। नियुक्ति  2023 में हुई। युवराज को बताना चाहिए क्या उनके शिक्षा मंत्री ने फाईल पर साईन किया था।