बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ममता का बंगाल की खाड़ी में जाना तय,बंगाल की जनता लोकतंत्र के हत्यारे को सबक सिखायेगी-भाजपा

ममता का बंगाल की खाड़ी में जाना तय,बंगाल की जनता लोकतंत्र के हत्यारे को सबक सिखायेगी-भाजपा

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य नेताओं पर हुए हमले और आये दिन पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता से हटाकर बंगाल की खाड़ी में डुबोने का निर्णय ले चुकी है। राजनीतिक जमीन खिसकता देख ममता बनर्जी बौखला गई हैं और हिंसा का सहारा ले रही हैं. 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब सी.पी.एम. को हटाने का जनता मन बनाई थी तब वो भी हिंसा का सहारा ले रही थी. अब ममता भी उसी रास्ते पर चल पड़ी हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरेक वर्गों के कल्याण के किये गए कार्यों से खुश होकर जनता भाजपा को सत्ता सौपने का निर्णय ले चुकी है।इसके बाद ममता बनर्जी  जनता पर जुल्म ढा रही हैं और साम्प्रदायिक और हिंसा कार्ड खेल रही हैं.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आयुष्मान भारत जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू नही कर गरीबो के साथ अन्याय कर रही हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम पर हमला कर ममता ने अपने जाने के पटकथा पर मुहर लगा दी है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। ममता बनर्जी को इससे बाज आना चाहिए, नहीं तो जनता लोकतंत्र के हत्यारों को सबक सिखाएगी.

Suggested News