बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा, कोरोना काल में दुनिया ने माना भारत का लोहा

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा, कोरोना काल में दुनिया ने माना भारत का लोहा

BETTIAH : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल ने आज बेतिया मे कहा की भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नई दिल्ली में 7 नवंबर को हुई, जिसमे भारत के प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी हुआ. संजय जायसवाल ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे आज भारत पूरे विश्व मे अपना परचम लहरा रहा है. 

उन्होंने कहा की कोरोना काल में दूसरा देश नोट छाप कर अपने देश वासियो को दे रहा था. वही भारत में कोरोना काल मे गरीबो को पैसा दिया गया और उन्हे मुफ्त मे अनाज दिया जा रहा है. लोगों ने आरोप लगाया की पैसे गलत तरीके से दिए जा रहे है. 

उन्होंने कहा की सारे पैसे इंफरास्टकचर मे खर्च करने तय किया गया. एक लाख करोड़ का इंफ्रासटकचर का योजना बनाया गया. जिससे न सिर्फ गरीबों को फायदा होगा. इससे देश का भी भला होगा. उन्होंने कहा की आज डेढ़ साल बाद देश एक नई उचाई पर आया है. जिसे पूरे विश्व ने माना है की विश्व मे कोरोना काल मे भारत मे मैनेजमेंट बहुत अच्छी तरीके से हुआ है. 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News