बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बोर्ड की इंटर टॉपर रोहिनी रानी की सड़क हादसे में मौत,दिल्ली में कर रही थी पढ़ाई

बिहार बोर्ड की इंटर टॉपर रोहिनी रानी की सड़क हादसे में मौत,दिल्ली में कर रही थी पढ़ाई

PATNA: बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2019 में आर्ट्स टॉपर रोहिणी रानी की सड़क हादसे में मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार दिल्ली में रोड़ एक्सिडेंट में उसकी मौत हो गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।खबर के बाद उसके बेतिय़ा स्थित उसके गांव और इलाके में मातम का माहौल है। 

इंटर आर्ट्स से टॉप कर बेतिया जिले का नाम रोशन करने वाली रोहिणी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चली गई थीं। 2019 की इंटरमिडिएट परीक्षा में रोहिणी रानी ने 500 में से 463 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया था।

रोहिणी सेंट टेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के नोट्स से ही पढ़कर पूरे राज्य में टॉप किया। रोहिणी की मां एक आंगनवाड़ी शिक्षिका हैं और उनके पिता एलआईसी एजेंट हैं।  इस मनहुस खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Suggested News