बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बजट सत्र : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही, शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि

बिहार बजट सत्र : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही, शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि

पटना. बिहार विधानसभा में बजट सत्र होली के बाद बुधवार से फिर से शुरू हुआ। इसकी शुरूआत होते ही शराबबंदी पर विपक्षी दलों के विधायक शोर मचाया। वहीं सत्र शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने सदन से अपील करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को इनके विचारों का सकंल्प लेना चाहिए और इनसे सीख कर देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

प्रश्नकाल शुरू होते ही सबसे पहले भाजपा के विधायक संजय सरावगी ने जल संसाधन मंत्री संजय झा से सवाल किया कि पश्चमी कोशी नहर प्रयोजना और बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना लंबे समय से चल रही है। यह कब तक पूरा होगा। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार पास इस योजना के लिए पूरा बजट है। उन्होंने कहा कि 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना के सात फेज में से छठा फेज का काम चल रहा है। जल्द ही अगला फेज शुरू हो जाएगा। 


विधायक पवन कुमार जायसवाल ने पूछा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज्य विभाग के प्रतिनिधियों के लिए 2021-22 में 3709 करोड़ रुपये का प्रवधान था। इसका पांच प्रतिशत ही खर्च हुआ है। इस पर पंचायती राज्य विभाग के मंत्री ने बताया कि 2021-22 की योजना पर 2022-23 पर खर्च किया जाएगा। साथ ही इसके लिए अलग से भी इस वर्ष के प्रावधान किया जाएगा।

डॉ. रामनुज प्रसाद ने पूछा कि हाजीपुर-छपरा मार्ग के लिए कतनी राशि दी गई है। इस पर मंत्री ने कहा एनएचआई से बात चल रही है। एनएचआई के कार्यों की समीक्षा की विभाग कर रहा है। विधायक ने कहा कि हमारे क्षेत्र में लोगों को दो घंटे का रास्ते तय करने में पूरे दिन लग जाता है। इसको लेकर मंत्री जी के पास कोई प्लानिंग है। इस पर मंत्री ने का कहा कि यह योजना थोड़ी लेट से शुरू हुई। इस पर कार्य किया जा रहा है।

Suggested News