बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार उपचुनाव : समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत की ओर प्रिंस राज, लोजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बनने लगी जलेबिया

बिहार उपचुनाव : समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत की ओर प्रिंस राज, लोजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बनने लगी जलेबिया

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती चल रही है। यहां से लोजपा प्रत्याशी प्रिंश राज बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार से काफी आगे चल रहे है। प्रिंश तकरीबन 50 हजार से अधिक वोट के अंतर से आगे है। 

इतने बड़े अंतर के बाद अब लोजपा प्रत्याशी प्रिंश की जीत लगभग तय है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होना ही बाकी रह गया है। 

इधर जीत के काफी करीब होने की खबर के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लोजपा कार्यालय में जलेबिया बननी शुरु हो गई है। वहीं कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने को तैयार बैठे हैं। 

समस्तीपुर से प्रवेश कुमार सोनू की रिपोर्ट

Suggested News