बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार उपचुनाव : गोपालगंज में दूसरे राउंड की गिनती में RJD प्रत्याशी आगे, भाजपा पीछे

बिहार उपचुनाव : गोपालगंज में दूसरे राउंड की गिनती में RJD प्रत्याशी आगे, भाजपा पीछे

पटना. बिहार में दो सिटों पर उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गयी है। दूसरे राउंड की गिनती तक गोपालगंज में राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी और बसपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आज आएगा। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गयी है। दोपहर बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दिखने लगेगा। दोनों सीटों पर राजद और भाजपा के प्रत्याशियों में सीधे टक्कर हैं। 3 नवंबर को मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी।

3 नवंबर को हुए मतदान में दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 52.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें मोकामा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। गोपालगंज विधानसभा में 6 बजे तक 51.48 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मोकामा में 53.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

 


Suggested News