बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

50 साल पार किये सरकारी सेवकों का जबरन रिटायरमेंट शुरू, आज 2 अभियंताओं को हटाया गया

50 साल पार किये सरकारी सेवकों का जबरन रिटायरमेंट शुरू, आज 2 अभियंताओं को हटाया गया

Patna: नीतीश कैबिनेट की आज बैठक थी। बैठक में कुल 48 एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार कैबिनेट ने पंचायत चुनाव कराने को लेकर भी मुहर लगा दी है। बिहार में कुल 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावे नीतीश कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में पोशाक और साइकिल योजना के लिए 75 फ़ीसदी उपस्थिति को भी खत्म कर दिया है।

बिहार कैबिनेट ने आज 10 चरण में पंचायत चुनाव कराने पर सहमति दे दी। चुनाव के लिए 90 हजार BU खरीदा जाएगा।इसके लिए 122 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है।

वहीं नीतीश कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लेते हुए 50 बसंत पार कर चुके सरकारी सेवकों को जबरन रिटारयमेंट शुरू कर दिया है। आज लघु जल संसाधन विभाग से 2 अभियंता को जबरन सेवानिवृति दी गयी है।इसपर आज कैबिनेट की मुहर लगी है।

नीतीश कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की 75 फ़ीसदी अटेंडेंस अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। बिहार कैबिनेट ने नियम को शिथिल कर दिया है। इसका फायदा यह होगा कि अब सरकारी स्कूलों में 75 फ़ीसदी से कम उपस्थिति रहने के बाद भी बच्चों को साइकिल और पोशाक की सुविधा मिलेगी। वही आज नीतीश कैबिनेट ने भोजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 550 करोड़ की राशि जारी की है।



Suggested News