बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, नीतीश कैबिनेट ने करीब 1533 पदों पर बहाली की दी मंजूरी

बिहार के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, नीतीश कैबिनेट ने करीब 1533 पदों पर बहाली की दी मंजूरी

PATNA: बिहार के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली होने जा रही है। कैबिनेट ने करीब 1533 पदों के सृजन पर मुहर लगाई है। मंगलवार को सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दी गई है।

बिहार कैबिनेट ने भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत उद्यान प्रमंडल पटना के कार्यों की संचालन हेतु 1000 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इस पर अनुमानित व्यय 30 करोड़ 86 लाख रुपए होगा। माली समूह के पद पर बहाली की जाएगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान पटना के विभिन्न स्तर के चिकित्सीय, प्रशासनिक, तकनीकी एवं गैर तकनीकी स्तर के कुल 383 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी  है।इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शेखपुरा के कार्डियोलॉजी तथा कार्डियक कैथ लैब एवं कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के लिए परफ्यूशनिस्ट के कुल 6 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

बिहार कैबिनेट ने मधुबनी के झंझारपुर में ट्रामा सेंटर को लेकर 73 पद सृजित करने की मंजूरी दी है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य जैव विविधता परिषद पटना के कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यो के संचालन हेतु विभिन्न कोटि के संविदा आधारित 9 पदों के सृजन के प्रस्ताव की मंजूरी मिली है।  इसके अलावा नवादा के   खनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 61 पदों के सृजन को मंजूरी मिली है।


Suggested News