बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 19 एजेंडों पर लगी मुहर..

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 19 एजेंडों पर लगी मुहर..

पटनाः बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।आज की कैबिनेट मीटिंग में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है।

बिहार सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया में संशोधन पर कैबिनेट की मुहर लगी है।कांट्रेक्ट पर  बहाल पुलिस चालक को मिलेगा वेटेज..बिहार पुलिस चालक नियमावली में संशोधन किया गया है।निकासी की मंजूरी दी गई है।

नई बालू  बंदोबस्ती नीति की  बिहार कैबिनेट की मंजूरी दी गई है।नया बालू बंदोबस्ती नीति जनवरी 2020 से लागू होगी। अब ऑनलाईन और ऑफलाईन होगी बालू की खरीद-बिक्री। बालू उत्खनन नीति 2019 का विस्तारीकरण किया गया है।अब  बाजार मूल्य पर निर्धारित होगी बालू दर। बारकोड, क्यूआर कोड के साथ कटेगा ई चलान। रियल टाइम मैनेजमेंट  सिस्टम होगा डेवलप। बन्दोबस्ती की रिपोर्ट हर माह देनी होगी। बन्दोबस्ती क्षेत्र के अंदर अवैध खनन के लिए ठेकेदार जिम्मेदार होंगे।

सूखे से निपटने को लेकर बिहार सरकारी तैयार दिख रही है। पटना, रोहतास,बक्सर,भोजपुर,गया,अरवल, में पानी पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है।इंद्रपुरी बराज पर पानी कमी को दूर करने के लिए स्वीकृत हुई राशि।बिहार सरकार मध्यप्रदेश सरकार को बाणसागर के लिए 34.22 करोड़ एडवांस  राशि भुगतान करेगी।इस प्रस्ताव पर बिहार कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। 

उच्च न्यायलय में छह स्टाफ ड्राईवर का पद सृजित किया गया है। षोडस बिहार विधान सभा और त्रयोदश सत्र और बिहार विधान परिषद के 192वें सत्र का सत्रावसान पर कैबिनेट की मुहर।पटना के मनेर में पाइप जलापूर्ति के लिए 75.54 करोड़ स्वीकृत। पथ निर्माण के 60 प्रमंडलों में होगी अमीन की बहाली। 60 पदों का होगा सृजन। इस प्रस्‍ताव भी लगी मुहर।

Suggested News